Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status: भेजें ये खास शायरी और पाएं भोलेनाथ की असीम कृपा!

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status: भेजें ये खास शायरी और पाएं भोलेनाथ की असीम कृपा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status: भेजें ये खास शायरी और पाएं भोलेनाथ की असीम कृपा!
Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status: भेजें ये खास शायरी और पाएं भोलेनाथ की असीम कृपा!

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status: भेजें ये खास शायरी और पाएं भोलेनाथ की असीम कृपा!

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status: महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे शिव भक्त बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। शिवालयों में रुद्राभिषेक, मंत्र जप और रात्रि जागरण किया जाता है। भक्त भगवान शिव की आराधना कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं और अपने परिवार व मित्रों को शुभकामनाएं देते हैं।

इस विशेष अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं महाशिवरात्रि पर भेजने योग्य खास शायरी, जो आपकी शुभकामनाओं को और भी ज्यादा भावनात्मक और प्रभावशाली बना देंगी। इन शायरियों को आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं और महादेव की भक्ति में रंग सकते हैं।

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status | महाशिवरात्रि 2025 के लिए खास शायरी और शुभकामनाएं

See also  WhatsApp लाया नया Update: जानें कैसे बचाएगा आपका समय

🔱 शिव महिमा शायरी 🔱

🔸 खुशबू सीधे कैलाश से आ रही है,

तैयारी करो शिव भक्तों,

महाशिवरात्रि आ रही है।

शुभ महाशिवरात्रि

🔸 जिनके रोम-रोम में शिव हैं,

वही विष पिया करते हैं,

जमाना उन्हें क्या जलाएगा,

जो श्रृंगार ही अंगार से किया करते हैं।

शुभ महाशिवरात्रि

🔸 शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं,

शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,

शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,

शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।

आओ भगवान शिव का नमन करें,

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

शुभ महाशिवरात्रि

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status | 🔱 शिव भक्ति और आस्था की शायरी 🔱

🔸 शिव के चरणों में बसा है सुख-शांति का राज,

उनकी उपासना से मिलता है हर दुख से निजात,

शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर,

आपके जीवन में आए खुशियों का आगाज।

शुभ महाशिवरात्रि

See also  2025 में WhatsApp के 5 दमदार फीचर्स, जिसको इस्तेमाल करने पर आप बनेंगे सोशल मीडिया मास्टर – जानें पूरी डिटेल्स!

🔸 पी के भांग जमा लो रंग,

जिंदगी बीते खुशियों के संग,

लेकर नाम शिव भोले का,

दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग।

शुभ महाशिवरात्रि

🔸 शिव की महिमा अपरंपार,

शिव करते सबका उद्धार,

उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,

और आपके जीवन में आएं खुशियाँ हजार।

शुभ महाशिवरात्रि

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status | 🔱 भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद की शायरी 🔱

🔸 भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,

उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको,

आप करें अपनी जिंदगी में खूब तरक्की,

और हर किसी का प्यार मिले आपको।

शुभ महाशिवरात्रि

🔸 शिव की ज्योति से प्रकाश बढ़ता है,

जो भी जाता हैं भोले के द्वार,

कुछ न कुछ उसको जरूर मिलता है।

शुभ महाशिवरात्रि

See also  WhatsApp का जादू! अब बिना सुने Voice Message को शब्द–शब्द पढ़ें – नई ट्रिक ने यूजर्स को कर दिया हैरान

🔸 शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया।

शुभ महाशिवरात्रि

Mahashivratri 2025 Special WhatsApp Shayari & Status | 🔱 महाशिवरात्रि 2025: महादेव की भक्ति में डूब जाएं 🔱

महाशिवरात्रि का यह पर्व सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि भगवान शिव के प्रति हमारी आस्था और प्रेम को प्रकट करने का अवसर है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं, जल एवं बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और ‘ॐ नमः शिवाय’ के मंत्र का जाप कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को ये शुभकामनाएं और शायरियां भेजकर शिव भक्ति के रंग में रंग जाएं। भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।

🔱 हर-हर महादेव! 🔱
शुभ महाशिवरात्रि!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now